7 गोलियां लगीं, सिस्टम से लड़े, अब दिया इस्तीफ...उठक-बैठक लगाने वाले चर्चित IAS रिंकू सिंह राही के इस्तीफे के बाद पिता ने बताई चौंकाने वाली बातें, देखें वीडियो
IAS Rinku Singh Rahi Story: IAS रिंकू सिंह राही के इस्तीफे ने पूरे देश में हलचल मचा दी है. सात गोलियां खाने के बाद भी सिस्टम से लड़ने वाले इस अधिकारी ने अब पद छोड़ दिया. उनके पिता और भाभी के बयान सामने आए हैं, जिसमें उनके संघर्ष, ईमानदारी और सिस्टम पर उठाए गए सवालों की पूरी कहानी सामने आती है.
ADVERTISEMENT

IAS Rinku Singh Rahi Story
Rinku Singh Rahi IAS resignation: IAS रिंकू सिंह राही ने इस्तीफा देकर पूरे देश में हलचल मचाई हुई है. उनके करियर में कई ऐसे मोड़ आए जिन्होंने सुर्खियां बटोरीं, चाहे वह उन पर हुआ हमला हो या शाहजहांपुर में विवाद के बाद माफी मांगना. अब उन्होंने सरकारी सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पद छोड़ने का फैसला किया है. इस मामले में अब उनके पिता और उनके भाई की पत्नी का बयान सामने आया है. पिता ने बेटे के इस बड़े कदम और विभाग में काम न मिलने को लेकर अपनी बात रखी है और रिंकू के संघर्षें की कहानी बताई है. वही भाई की पत्नी का कहना है कि वे परिवार की चिंता किए बिना देश के लिए काम करते हैं और अपनी परेशानियों को अपने तक ही सीमित रखते हैं. पिता और भाई की पत्नी ने और क्या क्या कहा पढ़ें इस खबर में...