8 करोड़ का भैंसा ‘विधायक’ का मेरठ किसान मेले में जलवा...जानें कैसे तय की जाती है कीमत

IIMT विश्वविद्यालय में लगे तीन दिवसीय किसान मेले में हरियाणा का 8 करोड़ का मुर्रा नस्ल का भैंसा ‘विधायक’ सभी का आकर्षण बन गया. इसकी विशाल काया, चमकदार काली त्वचा और प्रदर्शन ने इसे ओवरऑल चैंपियन बनाया.

ADVERTISEMENT

 8 crore buffalo
मेरठ किसान मेले में 8 करोड़ के भैंसे का जलवा
Google CTA

मेरठ के आईआईएमटी यूनिवर्सिटी (IIMT University) में अखिल भारतीय किसान मेले का समापन हो गया है. इस दौरान यहां लाएं गए एक भैंसा ने सभी का ध्यान खींच. इस भैंसे की कीमत 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है. भैंसे की कद-काठी और शान देखकर हर कोई हैरान है. दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए मेले में पहुंच रहे थे. भैंसे के मालिक ने बताया कि इसका नाम ‘विधायक’ रखा गया है. भैंसे की शोभा और शानदार बनावट के कारण ये मेले में आकर्षण क्रेंद्र बना हुआ था.