Charchit Chehra: आश्रम में मुलाकात, फिर शादी तक बात… जानें कहां और कब शुरू हुई थी IIT वाले बाबा की लव स्टोरी

महाकुंभ में वायरल हुए IIT वाले बाबा अभय सिंह ने अब शादी कर सभी को चौंका दिया है. इंजीनियर प्रीतिका संग उनका आध्यात्मिक सफर अब नए मोड़ पर है. 36 लाख का पैकेज छोड़कर सन्यास लेने वाले अभय की यह लव स्टोरी और शादी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

ADVERTISEMENT

IIT baba marriage
IIT baba marriage
google news

IIT baba marriage: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर एक चेहरा खूब वायरल हुआ था. लोगा उन्हें IIT वाले बाबा के नाम से जानती है. मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले अभय सिंह ने अब शादी कर ली है. अभय सिंह ने एक महिला इंजीनियर प्रीतिका के साथ शादी रचाई है. यह खबर तब सामने आई जब यह नवविवाहित जोड़ा पहली बार झज्जर स्थित अपने घर पहुंचा. सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़े के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं क्योंकि अभय सिंह ने अध्यात्म के लिए लाखों का पैकेज छोड़ दिया था.