IIT कानपुर में एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर डाली वेबसाइट, FIR की जगह डायरेक्टर ने दिया इंटर्नशिप का ऑफर

IIT Kanpur hacking case: IIT कानपुर के साइबर सिक्योरिटी प्रोग्राम में दाखिला नहीं मिलने से नाराज छात्र ने संस्थान की वेबसाइट हैक कर दी. मामले में FIR की तैयारी थी, लेकिन निदेशक प्रो. मनिंद्र अग्रवाल ने अलग रास्ता चुना. अब छात्र की प्रतिभा की जांच होगी और सफल होने पर उसे इंटर्नशिप का मौका भी मिल सकता है.

ADVERTISEMENT

नहीं मिला एडिमशन तो स्टूडेंट ने हैक की वेबसाइट,
नहीं मिला एडिमशन तो स्टूडेंट ने हैक की वेबसाइट,
Google CTA

IIT Kanpur student hack website: IIT कानपुर में बीटेक साइबर सिक्योरिटी में दाखिला नहीं मिलने से नाराज एक छात्र ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे संस्थान के सुरक्षा तंत्र को सवालों के घेरे में ला दिया. दरअसल, छात्र ने IIT कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया. इतना ही नहीं हैक करने के बाद छात्रा ने वेबसाइट पर एक मैसेज भी छोड़ा दिया. बता दें आमतौर पर इस तरह के मामलों में FIR और कानूनी कार्रवाई तय मानी जाती है, लेकिन IIT कानपुर के निदेशक प्रो. मनिंद्र अग्रवाल ने इस मामले में जो कदम उठाया अब उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.