पहले बहन पर चाकू से 40 वार, फिर मां पर हमला… मुरादाबाद में गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद युवक ने किया खौफनाक कांड, इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी लव स्टोरी
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी के टूटने का गुस्सा एक युवक ने अपने ही परिवार पर निकाल दिया. ब्रेकअप के बाद मानसिक रूप से परेशान युवक ने अपनी जुड़वा बहन की बेरहमी से हत्या कर दी और मां पर भी जानलेवा हमला कर दिया.
ADVERTISEMENT

Moradabad murder case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक परिवार की होली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. यहां एक सिरफिरे भाई ने अपनी ही जुड़वा बहन की बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी मां पर भी चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक एक मुस्लिम युवती से ब्रेकअप के बाद से परेशान था. दोनों की प्रेम कहानी इंस्टाग्राम पर शुरू हुई. युवक शादी का मन बना बैठा था लेकिन इससे पहले ही दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया. परिजनों के मुताबिक, उसे शक था कि उसके रिश्ते के टूटने के पीछे उसकी मां और जुड़वा बहन का हाथ है. इसी शक और गुस्से ने उसे इतना अंधा बना दिया कि उसने अपनी ही बहन के शरीर पर 40 से ज्यादा वार किए और अपनी मां को भी नहीं बख्शा, उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया. चालिए खबर में विस्तार से जानते हैं इस घटना की पूरी डिटेल...