इंस्टाग्राम पोस्ट, तलाक और हैकिंग का दावा: प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की कहानी में क्या है सच?

प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के तलाक व सोशल मीडिया विवाद ने यादव परिवार को फिर चर्चा में ला दिया है, जिससे अखिलेश और प्रतीक के रिश्तों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि अपर्णा के बीजेपी में जाने से बनी पारिवारिक दूरी अब खत्म हो सकती है, हालांकि मामला फिलहाल अफवाहों और हैकिंग के दावों में उलझा है.

ADVERTISEMENT

अपर्णा यादव- प्रतीक यादव
अपर्णा यादव- प्रतीक यादव
google news

देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश की राजनीति बेहद अहम मानी जाती है, जिसे सालों से चलाने वाले परिवार में एक परिवार मुलायम सिंह यादव का परिवार भी है. जो बीते कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है. इसी परिवार का हिस्सा टूटा तो तरह-तरह के कयास लगने लगे. हम बात कर रहे हैं मुलायम सिंह के सौतेले बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की, जो अपनी पत्नी अपर्णा यादव को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुना रहे हैं. वैसे इससे भी ज्यादा चर्चा अगर किसी बात की हो रही है तो वो है अखिलेश और प्रतीत यानी दो भाईयों के रिश्ते की.