IPS अंशिका वर्मा और दबंग SP केके बिश्नोई की LBSNA से नहीं यहां से शुरू हुई थी सीक्रेट LOVE स्टोरी

उत्तर प्रदेश कैडर के दो जांबाज IPS अधिकारी, अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर इनके डांस वीडियो वायरल होने के बाद अब इनकी शादी की तारीख और वेन्यू का खुलासा हो गया है. गोरखपुर से शुरू हुई इस प्रेम कहानी का सफर राजस्थान के बाड़मेर में मुकम्मल होगा.

ADVERTISEMENT

 IPS Anshika Verma and SP KK Bishnoi marriage
IPS Anshika Verma and SP KK Bishnoi marriage
google news

IPS Anshika Verma wedding: सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस के दो आला अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है. ये कोई अपराधी को पकड़ने या किसी विवाद को लेकर नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने को लेकर सुर्खियों में हैं. संभल के एसपी (SP) कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) और बरेली की एसपी (SP) अंशिका वर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हाल ही में दोनों के डांस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसमें अंशिका 'काला चश्मा' पर थिरकती दिख रही हैं तो केके बिश्नोई अपनी दबंग एंट्री से सबका दिल जीत रहे हैं.