बरेली की IPS अंशिका वर्मा और संभल के SP केके बिश्नोई करेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में होगा विवाह

बरेली की आईपीएस अंशिका वर्मा और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई 29 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में शादी करने जा रहे हैं. दोनों अधिकारी अपने सख्त कामकाज और बड़ी कार्रवाइयों के कारण सुर्खियों में रहे हैं.

ADVERTISEMENT

IPS Anshika Verma, KK Bishnoi
IPS Anshika Verma, KK Bishnoi
Google CTA

उत्तर प्रदेश कैडर के दो जांबाज IPS के घर जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं. अपनी कार्यशैली और कड़े फैसलों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली बरेली की एसपी सिटी (साउथ) IPS अंशिका वर्मा और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों की शादी आगामी 29 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में संपन्न होगी.