मुंह में कपड़ा, गायब गहने और बंद दरवाजा... IPS आशुतोष मिश्रा की मां की कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये वजह

IPS Ashutosh Mishra Mother Death Ambedkar Nagar: अंबेडकर नगर में IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है. जहां परिजनों ने हत्या और लूट की आशंका जताई थी, वहीं पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. हालांकि शरीर से गहने गायब होने के सवाल पर पुलिस जांच जारी है. जानिए क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत मामले में बड़ा खुलासा
IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत मामले में बड़ा खुलासा
Google CTA

IPS Ashutosh Mishra Mother Death Case: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में लखनऊ में तैनात सीनियर IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक बड़ा नया मोड़ सामने आया है. जिस घटना को शुरुआत में हत्या और लूट से जोड़कर देखा जा रहा था, पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उस कहानी में एक अलग तस्वीर सामने आई है. पुलिस के मुताबिक शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है.