'तुम ही बोल लो यार...', कौन हैं IPS चारू निगम, जिन्होंने अपने ही दारोगा को ही लगाई फटकार? वायरल वीडियो की क्या है पूरी कहानी

Charu Nigam IPS: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में तैनात IPS अधिकारी चारू निगम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मीडिया ब्रीफिंग के दौरान अपने ही दरोगा को फटकार लगाती नजर आईं. जानिए कौन हैं चारू निगम, उनका करियर और वायरल वीडियो की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Charu Nigam IPS
Charu Nigam IPS
google news

उत्तर प्रदेश की IPS अधिकारी चारू निगम अपने तेज-तर्रार अंदाज के लिए विभाग में मशहूर है. अपने कामकाज और अंदाज की वजह से अलग पहचान बनाने चारू निगम लगातार एक्शन मोड में दिखती है. फिलहाल वह सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर है और कामकाज संभाल रही है. इसी बीच एक वायरल वीडियो की वजह से वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. दरअसल मीडिया से बातचीत के दौरान वह अपने ही विभाग के एक दरोगा पर भड़क जाती है और कहती है, 'तुम ही बोल लो यार'. IPS के इस वीडियो वायरल होने के बाद लोगों उनके बारे में सर्च कर रहे है कि आखिर कौन हैं ये IPS और क्या है पूरा मामला? आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.