ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई का वो UP का कनेक्शन, जिसकी मौत के बाद UP के इस गांव में पसरा मातम
Ayatollah Ali Khamenei UP connection: ईरान पर हुए हमले और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के निधन की खबर ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गम का माहौल पैदा कर दिया है. किंतूर गांव में रहने वाले उनके पूर्वजों के परिजनों ने इसे पूरी मानवता और शिया समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है.
ADVERTISEMENT

Iran Supreme Leader UP Barabanki connection
Iran Supreme Leader UP Barabanki connection: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक ऐसी खबर आई जिसने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के किंतूर कस्बे को गमगीन कर दिया. यहां जैसे ही देर रात ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की जानकारी मिली तो माहौल गमगीन हो गया. इसके पीछे की वहज है कि खामनेई का यूपी के किंतूर से कनेक्शन जो कि बहुत पुराना है. यही वजह है कि ईरान में हुई हलचल का असर यहां भी महसूस किया जा रहा है. ऐसे में यहां के लागों के बीच हमारे सहयोगी आज तक की टीम पहुंची है और इस घटना को लेकर वहां के लोगों से बात की है.