ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी का ‘यूपी कनेक्शन’! बाराबंकी के इस गांव से जुड़ी हैं जड़ें
ईरान के पहले सुप्रीम लीडर अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी के पूर्वजों का संबंध उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से था. उनके दादा किंतूर गांव में जन्मे थे. 1979 की इस्लामिक क्रांति के दौरान उन्हें विदेशी मूल का बताकर विवाद खड़ा किया गया.
ADVERTISEMENT

Khomeini India Connection
ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ईरानी मीडिया 'प्रेस टीवी' ने पुष्टि की है कि उनके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मारे गए हैं. उनके साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए हैं. खामेनेई की मौत के बाद ईरान में एक हफ्ते के सार्वजनिक अवकाश और 40 दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई है. वहीं सोशल मीडिया पर ये बात खूब वायरल है कि खामेनेई का इंडिया से कनेक्शन है, लेकिन ये सच नहीं है. आइए समझते हैं पूरी बात...