IRCTC का शानदार टेंपल टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये में करें लखनऊ से पुरी-कोणार्क तक की हवाई यात्रा, जानें पूरी डिटेल
IRCTC tour package 2025: अगर आप दिसंबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC आपके लिए शानदार हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. “टेंपल टूर ऑफ पुरी एंड कोणार्क डांस फेस्टिवल” नामक यह पैकेज 1 से 5 दिसंबर तक चलेगा. इसमें लखनऊ से उड़ान और ओडिशा के प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण शामिल है.
ADVERTISEMENT

IRCTC Tour Package
IRCTC Tour package 2025: अगर आप दिसंबर यानी साल के आखिरी महीने में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC ने आपके लिए एक शानदार हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. इसका नाम "टेंपल टूर आफ पुरी एन्ड कोणार्क डांस फेस्टिवल" रखा गया है. यह हवाई टूर पैकेज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से उड़ीसा के लिए लॉन्च किया जा रहा है. इस पैकेज के तहत 4 रात और 5 दिनों के लिए 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक रुकने की व्यवस्था की गई है. इस दौरान पर्यटकों को भुवनेश्वर, नंदनकानन, पुरी, चिल्का, और कोणार्क का भ्रमण कराया जाएगा.