गोलियों की तरतराहट से हिला प्रयागराज, दिनदहाड़े गोली मारकर की गई अतीक के शूटर की हत्या
प्रयागराज के करेली इलाके में माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के पूर्व करीबी इरफान गद्दी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस हत्या के पीछे जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश
संगम नगरी प्रयागराज एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी है. माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ अहमद के पूर्व गनर और करीबी रहे इरफान गद्दी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह वारदात करेली थाना क्षेत्र के गौस नगर इलाके में हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इरफान को मौत के घाट उतार दिया.