क्या राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं? इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश ने मचाई सियासी हलचल! पूरा केस समझिए
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता के मामले में एफआईआर दर्ज करने और केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने का आदेश दिया है. बीजेपी कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है.
ADVERTISEMENT

rahul gandhi
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी एक बार फिर कानूनी संकट में घिरते नजर आ रहे हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उनके खिलाफ 'दोहरी नागरिकता' मामले में एफआईआर दर्ज करने का बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने का भी निर्देश दिया है.