जयपुर के शहीद स्मारक पर भड़का बेरोजगारों का गुस्सा, जानिए किस नियम को लेकर अड़े अभ्यर्थी
Rajasthan News: जयपुर के शहीद स्मारक पर बेरोजगार युवाओं और महिलाओं का धरना लगातार जारी है. अभ्यर्थी सरकारी भर्तियों में 1 साल की प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) नियम लागू करने की मांग कर रहे हैं. इस प्रदर्शन को आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल का भी समर्थन मिला है, जिन्होंने युवाओं के हक की बात कही है.
ADVERTISEMENT

जयपुर के शहीद स्मारक पर भड़का बेरोजगारों का गुस्सा
Jaipur Unemployed Protest News: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर बेरोजगार युवाओं और अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन जारी है. अभ्यर्थी सरकारी भर्तियों में 1 साल की प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) नियम को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं हिस्सा ले रही हैं. मामले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने भी अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन किया है.
