जालौन में शादी का न्योता नहीं मिलने पर भड़के चाचा, वेल्डिंग मशीन से सील कर दिया घर का दरवाजा, फिर ऐसे हुई दुल्हन की एंट्री

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक चाचा ने भतीजे की शादी का न्योता न मिलने पर नाराजगी में घर का मुख्य दरवाजा वेल्डिंग मशीन से सील कर दिया. बारात लौटने पर दूल्हा-दुल्हन घर के बाहर ही फंस गए. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और दुल्हन का गृह प्रवेश कराया.

ADVERTISEMENT

jalaun
jalaun
google news

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शादियों में अक्सर रिश्तेदारों के रूठने-मनाने की खबरें आती हैं, लेकिन यहां एक चाचा ने नाराजगी में जो कदम उठाया, उसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. भतीजे की शादी का कार्ड न मिलना सगे चाचा को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने वेल्डिंग मशीन बुलवाकर घर का मुख्य दरवाजा ही सील कर दिया.