फर्स्ट नाइट पर जान गंवाने वाले 75 के संगरू ने आधी उम्र की महिला से क्यों की थी शादी, पता चली पूरी कहानी
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के कुछमुछ गांव में 75 वर्षीय संगरू राम और 35 साल की मनभावती की शादी के अगले ही दिन बुजुर्ग दूल्हे की मौत हो गई. अब इस मामले में भतीजों ने मौत पर शक जताया है. अब मामले में सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.
ADVERTISEMENT

Jounpur News
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र का कुछमुछ गांव इन दिनों एक शादी को लेकर चर्चाओं में है. मामला है 75 वर्षीय संगरू राम और 35 साल की मनभावती की शादी का. दरअसल सोमवार को दोनों ने शादी की लेकिन सुहागरात के अगले ही दिन संगरू राम की मौत हो गई. अचानक घटी इस घटना ने पूरे गांव को हैरान कर दिया. पहले हर तरफ दोनों की शादी की चर्चा थी लेकिन अब संगरू राम की मौत की बातें हाे रही हैं.