कौन हैं कांस्टेबल संदीप यादव, जिन्होंने देसी अंदाज में सुलझाया खेत की मेड़ का विवाद? अब वीडियो हो रहा वायरल

Sandeep Yadav Constable Viral Video: यूपी के जौनपुर में पेड़ और मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. मौके पर पहुंचे सिपाही संदीप यादव ने बिना किसी कानूनी चाबुक के अपनी देसी बोली में समझाकर मामले को शांति से सुलझा दिया. सिपाही के इस देसी और दिल छू लेने वाले अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

जौनपुर पुलिस के कांस्टेबल संदीप यादव का वीडियो वायरल
जौनपुर पुलिस के कांस्टेबल संदीप यादव का वीडियो वायरल
Google CTA

Jaunpur Constable Sandeep Yadav Viral Video: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से खाकी का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. अक्सर जमीन-जायदाद और मेड़ के विवाद थाने और कचहरी तक पहुंचकर सालों-साल मुकदमों की बलि चढ़ जाते हैं. लेकिन जौनपुर में तैनात कांस्टेबल संदीप यादव ने अपनी सूझबूझ और देसी अंदाज से एक बड़े विवाद को थाने की चौखट तक पहुंचने से पहले ही सुलझा दिया. बकायदा उन्होंने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया. अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और साेशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे है.