'चोरी से लाश जला दी...' जौनपुर के दूल्हा हत्याकांड के आरोपी रवि यादव एनकाउंटर मामले में अब परिजनों ने यूपी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Ravi Yadav Encounter Controversy: जौनपुर के चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के 1 लाख के इनामी रवि यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. इसके बाद मृतक के परिजनों ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और यूपी पुलिस पर जातिवाद के गंभीर आरोप लगाते हुए सीधे अखिलेश यादव से बड़ी मांग कर डाली है, जिससे राजनीतिक बवाल मच गया है.

ADVERTISEMENT

जौनपुर में रवि यादव एनकाउंटर को लेकर बवाल
जौनपुर में रवि यादव एनकाउंटर को लेकर बवाल
google news

Ravi Yadav Encounter Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बीते दिनों बारात के दौरान दूल्हे आजाद बिंद की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस में वांछित 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश रवि यादव को पुलिस ने गोरारी इलाके में एक कथित मुठभेड़ में ढेर कर दिया. पुलिस इस कार्रवाई को अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है, लेकिन रवि यादव के परिजनों ने इस एनकाउंटर को पूरी तरह से 'टार्गेटेड मर्डर' करार देते हुए सूबे की सियासत में भूचाल ला दिया है.