झांसी: 55 साल के प्रधान जी पर आया 22 की पत्नी का दिल, जेवर-नकदी लेकर आधी रात को फरार, पीड़ित पति ने सुनाई आपबीती
झांसी के मऊरानीपुर में एक 22 साल की विवाहिता अपने से 33 साल बड़े यानी 55 साल के ग्राम प्रधान के साथ घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई.
ADVERTISEMENT

झांसी से आई चौंकाने वाली खबर
कहते हैं इश्क अंधा होता है. लेकिन झांसी के मऊरानीपुर में जो हुआ उसने न केवल इस कहावत को सच्चा साबिक कर दिया है बल्कि एक हंसते-खेलते परिवार को भी उजाड़ दिया. यहां एक 22 साल की नवविवाहिता अपने से दोगुनी उम्र से भी ज्यादा बड़े यानी 55 साल के गांव के प्रधान के साथ फरार हो गई. मामला सिर्फ प्यार का नहीं बल्कि धोखे का भी है, क्योंकि पति का आरोप है कि पत्नी जाते-जाते घर का 'खजाना' भी साफ कर ले गई है.