झांसी: प्रेमी के साथ बिस्तर पर थी पत्नी तभी पहुंच गया पति, अपने ही घर में रंगे हाथों पकड़ा, चाय-खाने में नींद की गोली देकर करती थी ये खेल

Jhansi News: झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में शादी के दो महीने बाद ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पति ने अपनी नई नवेली पत्नी को उसके प्रेमी संग अपने ही घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. आरोप है कि पत्नी पति को चाय-दूध में नींद की गोलियां देती थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

 नई नवेली दुल्हन को प्रेमी के साथ देखकर भड़का पति (सांकेतिक तस्वीर)
नई नवेली दुल्हन को प्रेमी के साथ देखकर भड़का पति (सांकेतिक तस्वीर)
Google CTA

Incident Wife Caught With Lover: झांसी जिले के एक घर में शादी की खुशियों की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी. दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था लेकिन इसी बीच पति ने अपनी नई नवेली पत्नी को उसके प्रेमी के साथ अपने ही घर और बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. मामला चिरगांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पति ने जब दोनों को एक साथ देखा तो उसके होश उड़ गए. इसके बाद घर में हंगामा मच गया. बात पूरे मोहल्ले तक पहुंच गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.