झांसी: बुआ कहकर छुए पैर, फिर यूं 60 हजार के जेवर लेकर फरार हुआ बदमाश, CCTV में कैद वारदात
Jhansi Crime: झांसी में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक जालसाज ने 70 साल की बुजुर्ग महिला के पैर छुए, उन्हें 'बुआ' कहकर बातों में फंसाया और झांसा देकर उनके करीब 60 हजार रुपये के सोने के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गया.
ADVERTISEMENT

Jhansi Crime
Jhansi Crime: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बुजुर्ग महिला के साथ स्नेचिंग की घटना सामने आई है. मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बौद्ध नगर मसीहागंज का है. जहां 70 साल की रुनिया देवी को एक युवक ने रिश्तेदारी का भरोसा दिलाकर ठग लिया. आरोपी करीब 50 से 60 हजार रुपये कीमत के सोने के झुमके और कंठी लेकर फरार हो गया. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.