प्यार, गुप्त शादी और गोली… झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने खोले कई राज

Anita Chaudhary case: झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी की हत्या का मामला अब नया मोड़ ले चुका है. फरार आरोपी मुकेश झा हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार हुआ है. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने गुप्त शादी, धोखे और बदले की साजिश का खुलासा किया, जिसने इस मर्डर मिस्ट्री में अलग एंगल जोड़ दिया है.

ADVERTISEMENT

Anita Chaudhary case
Anita Chaudhary case
Google CTA

Anita Chaudhary murder case: झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मुकेश झा का बीती रात पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया. इस बीच आरोपी की ने शुरुआती पूछताछ में हत्या हो लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. आरोपी मुकेश ने हत्या के पीछे एक पुरानी प्रेम कहानी, गुप्त शादी, धोखे और फिर बदले की साजिश को लेकर कई राज उगले हैं. वहीं, वारदात के दिन चुनने काे लेकर भी आरोपी की सोची समझी साजिश थी.