झांसी: प्रेमी के साथ होटल में थी पत्नी, पति ने पुलिस के साथ मारा छापा तो कमरे में दिखा अलग ही नजारा

Jhansi hotel News: झांसी से पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है. पत्नी प्रेमी के साथ होटल में थी, पति ने पुलिस को साथ लेकर छापा मारा तो कमरे में फिल्मी नजारा दिखा. पुलिस को देखते ही प्रेमी बेड के नीचे छिप गया, वहीं पत्नी ने पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की बात कही. जानिए झांसी के कमा होटल से जुड़ा पूरा मामला और पुलिस की कार्रवाई.

ADVERTISEMENT

Jhansi hotel scandal
तस्वीर- न्यूज तक
Google CTA

सोशल मीडिया पर आपको अक्सर पति, पत्नी और वो के हाई-वोल्टेज ड्रामा का मामला देखने को मिल ही जाता होगा. लेकिन उत्तर प्रदेश के झांसी से आए एक मामले ने इस ड्रामे में अलग ही रूप देखने को मिला है. यहां एक पति अपनी पत्नी के हरकतों से इस कदर परेशान हो गया कि उसने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और फिर होटल में प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. वहीं जैसे ही महिला के प्रेमी ने पुलिस को देखा तो वह छिपने के लिए बेड के नीचे चला गया. लेकिन मामला तब और गरमाया जब महिला ने अपने पति के बजाय प्रेमी का साथ देने की बात कही. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.