7 साल का प्यार फिर अचानक ब्रेकअप…गर्लफ्रेंड के साथ आखिरी मुलाकात में क्या हुआ कि झांसी के तुषार ने उठाया खौफनाक कदम
Jhansi News : झांसी में 21 साल के तुषार की मौत ने सबको झकझोर दिया. 7-8 साल के रिश्ते, शादी के सपने और अचानक हुए ब्रेकअप के बाद उसकी जिंदगी बिखर गई. इसे बाद उसकी गर्लफ्रेंड के साथ उसकी आखिरी मुलाकात में जो हुआ उसने पूरे परिवार को तोड़ दिया.
ADVERTISEMENT

Jhansi News
UP News: यूपी के झांसी के रहने वाले 21 साल के तुषार पाखरे पिछले 7-8 साल से एक युवती के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों ने साथ साथ भविष्य के कई सुनहरे सपने देखे. एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं. इस बीच समय के साथ तुषार अपने परिवार के साथ दूसरे इलाके में शिफ्ट हो गए. इससे दोनों के बीच दूरी जरूर बढ़ी लेकिन प्यार में कोई कमी नहीं आई. दोनों लगातार मिलते रहे और घंटों बातचीत करते रहे.