झांसी: पति को छोड़ 55 साल के प्रधान के साथ भागी 22 साल की करिश्मा? अब थाने पहुंचकर कर दिया चौंकाने वाला खुलासा

झाँसी के मऊरानीपुर में एक विवाहिता के प्रधान पति के साथ भागने का मामला चर्चा में है. पति ने चोरी और फरार होने का आरोप लगाया, लेकिन पत्नी ने थाने पहुंचकर आरोपों को गलत बताया. महिला ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, जबकि प्रधान पति ने इसे पुरानी पंचायत रंजिश का हिस्सा बताया है.

ADVERTISEMENT

jhansi
jhansi
google news

झांसी के मऊरानीपुर इलाके से पिछले दिनों पत्नी-प्रधान विवाद सामने आया था. पहले खबर आई कि एक 22 साल की महिला गांव के प्रधान पति (55) के साथ भाग गई. इससे इलाके में हलचल मच गई. लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. पत्नी और प्रधान पति दोनों ने इन आरोपों को गलत बताया है.