मोबाइल पर मोहब्बत, फिर गंदी बातें और ब्लैकमेलिंग... झांसी में AI से दुल्हन बनाकर लोगों को लूटने वाले गैंग का ऐसे हुआ भंडाफोड़
झांसी पुलिस ने एक ऐसे फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो अखबारों में शादी का विज्ञापन देने वाले अधेड़ उम्र के पुरुषों को एआई (AI) जनरेटेड लड़कियों की तस्वीरें भेजकर जाल में फंसाता था.
ADVERTISEMENT

झांसी में AI से 'दुल्हन' बनकर कुंवारे मर्दों को लूटने वाला गैंग गिरफ्तार
अगर आपके पास भी किसी अनजान खूबसूरत लड़की की ऐसी कोई कॉल या वॉट्सऐप मैसेज आया है तो थोड़ा संभल जाइए. जिसे आप अपनी जिंदगी की नई शुरुआत या अपनी होने वाली दुल्हन मान कर बात करने जा रहे हैं, हो सकता है कि वो स्क्रीन के उस पार बैठी किसी फर्जी कॉल सेंटर की शातिर ठग हो.
