'नहीं तो कानून हाथ में लेकर...' विवाहित बेटी का शव देख बोले पिता, झांसी में शादी के 15 महीने बाद प्रिया मिश्रा की हुई संदिग्ध मौत
झांसी में 26 वर्षीय प्रिया मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

शादी के 15 महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत.
यूपी के झांसी में एक ऐसी घटना हो गई जिसने हर किसी को झकझोर दिया. पिता ने बड़े धूमधाम से जिस बेटी की शादी 15 महीने पहले की थी अब उसका शव फंदे से लटका मिला है. शादी 14 फरवरी 2025 को वैलेंटाइन डे पर हुई थी. पिता ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया है. बेटी की मौत से बेहद आहत हो चुके पिता ने साफ कहा- ''यदि प्रशासन इन दहेजलोभियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करता है तो उसे खुद मजबूर होकर कानून को अपने हांथ में उठाकर उन्हें सजा दूंगा.''