न 7 फेरे...न हुई विदाई, झांसी में जयमाला के बाद दूल्हे डिमांड से मचा हड़कंप, मंडप छोड़ सीधे थाने पहुंची दुल्हन
Jhansi wedding case: झांसी के मधुबन गार्डन में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब जयमाला के तुरंत बाद दहेज को लेकर विवाद भड़क उठा. आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने लाखों रुपये की मांग करते हुए लड़की पक्ष के लोगों से मारपीट की. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

जयमाला के बाद शादी में हुआ बवाल (सांकेतिक तस्वीर)
Jhansi wedding viral video: 24 मई की रात एक दूल्हा बारातियों के साथ बारात लेकर रीब 11 बजे झांसी के मधुबन गार्डन पहुंचा. गेट पर बारात का जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद बारात वेडिंग हॉल में पहुंची. इस बीच शादी के रस्में शुरू की गई. कुछ मेहमान खाने-पीने में जुट गए और कुछ शादी देखने लगे. देखते ही देखते जयमाला कार्यक्रम भी संपन्न हो गया. लेकिन आरोप है कि इसके तुरंत बाद दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों ने दहेज और पैसों की डिमांड कर दी. लड़की पक्ष जब इसका विरोध किया तो माहौल तनावपूर्ण हो गया.