शादी के डेढ़ महीने बाद ही प्रेमी संग बेडरूम में पकड़ी गई पत्नी, फिर पता चली चाय-दूध वाली पूरी कहानी!
Jhansi Viral News: उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के करीब डेढ़ महीने बाद एक महिला को कथित तौर पर दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी चाय, दूध और खाने की चीजों में नींद की गोली मिलाकर प्रेमी से बात करती थी. मामले से जुड़े दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Jhansi Viral News
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की 24 जून को मध्य प्रदेश के भांडेर की एक लड़की से शादी हुई. शादी के बाद घर-परिवार में चारों तरफ खुशी का माहौल था. दुल्हन भी विदा होकर अपने ससुराल आ गई. लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई. एक ओर अभी तक दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग पूरी तरह गया भी था, कि पति को उसके व्यवहार में कुछ अजीब सा बदलाव दिखा.
