हनीमून मनाने गई महिला ने बनाई रील तो उठा ले गई मेरठ पुलिस, फिर सामने आई चौंकाने वाली क्राइम स्टोरी
Meerut News: मेरठ की एक शातिर महिला अपराधी को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला की पहचान ज्योति चौधरी के रूप में हुई है. ज्योति की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गई थी और इस दौरान उसने दूसरी शादी भी कर ली. इसके बाद वह अपने पति के साथ हनीमून मनाने हरिद्वार पहुंची, लेकिन एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट करना उसे भारी पड़ गया.
ADVERTISEMENT

हनीमून पर गई महिला ने बनाई रील तो उठा ले गई पुलिस
Jyoti Chaudhary Arrest: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हनीमून मनाने गई एक महिला को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. बताया जा रहा है कि लंबे समय से फरार चल रही थी. गिरफ्तार महिला की पहचान मेरठ के सरधना क्षेत्र के छुछाई गांव निवासी ज्योति चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, ज्योति अपने महंगे शौक और लग्जरी लाइफस्टाइल को पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में उतर गई थी और एक लुटेरी गैंग का संचालन कर रही थी. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के बाद फरारी के दौरान उसने दूसरी शादी रचा ली और पुलिस को चकमा देते हुए सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील्स भी पोस्ट करती रही.
