PCS ज्योति मौर्य और पति आलोक के बीच हो गई सुलह, अब पता चली दोनों के साथ आने की इनसाइड स्टोरी
SDM Jyoti Maurya News: काफी समय से चर्चा में रहा ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य का विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. दोनों ने आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ रहने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि इस फैसले के पीछे उनके बच्चों का भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य सबसे बड़ी वजह बना.
ADVERTISEMENT

SDM Jyoti Maurya News
Jyoti Maurya case update: उत्तर प्रदेश की चर्चित SDM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच चला आ रहा पारिवारिक विवाद खूब चर्चाओं में रहा. सोशल मीडिया से लेकर कानूनी गलियारों तक इस मामले में तरह-तरह की बातें की गईं. इस बीच अब पति-पत्नी के इस रिश्ते में एक नया मोड़ आया है. दरअसल, दोनों ने अब आपसी कड़वाहट को भुलाकर एक साथ आने का फैसला किया है. यानी कि इस जोड़े के बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है. दोनों के इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है. ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है इस जोड़े के साथ आने की इनसाइड स्टोरी...