PCS ज्योति मौर्य और पति आलोक के साथ आने की कहानी में आया नया ट्विस्ट, ज्योति की इस बात ने अब पलट दिया पूरा मामला

उत्तर प्रदेश की चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच क्या फिर से पटरी पर लौट आया है रिश्ता? सुलह की खबरों के बीच खुद ज्योति मौर्य ने सामने आकर बड़ा खुलासा किया है. जानिए क्या अब भी बरकरार है कड़वाहट या खत्म होने वाली है कानूनी जंग.

ADVERTISEMENT

Jyoti Maurya Alok Maurya Divorce Case
Jyoti Maurya Alok Maurya Divorce Case
google news

Jyoti Maurya Alok Maurya Divorce Case: यूपी की चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि इस जोड़े के बीच सुलह हो गई है और उन्होंने पुरानी कड़वाहट भुलाकर साथ रहने का फैसला किया है. लेकिन क्या वाकई इन दावों में कोई सच्चाई है या यह महज एक अफवाह है? इस पूरे मामले पर खुद ज्योति मौर्य ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है जिससे पूरी कहानी पलट गई है.