SDM ज्योति मौर्या के दफ्तर पहुंचा UP Tak, पता चल गया दोनों के रिश्तों के 'सुलह' वाले दावे का बड़ा सच?
पति आलोक मौर्या द्वारा सुलह के दावे किए जाने के बाद यूपी तक की टीम गाजियाबाद में एडीएम ज्योति मौर्या के दफ्तर पहुंची, जहां उन्होंने इस निजी मामले पर कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.
ADVERTISEMENT

ज्योति मौर्या- आलाको मौर्या
उत्तर प्रदेश की चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में आलोक मौर्या द्वारा मीडिया में दिए गए उस बयान के बाद हलचल तेज हो गई है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनके और ज्योति के बीच अब सब कुछ ठीक हो गया है और वे एक ही छत के नीचे रह रहे है. इस दावे की हकीकत जानने के लिए यूपी तक की टीम गाजियाबाद स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां ज्योति मौर्या वर्तमान में अपर जिलाधिकारी (ADM) के पद पर तैनात हैं.