'हमें गोली मार दो, हम...' सहारनपुर थाने में आधी रात भयंकर बवाल, जानें क्यों थाने में पहुंची थी इकरा हसन?

Iqra Hasan News: सहारनपुर के सदर बाजार थाने में मोनू कश्यप हत्याकांड के पीड़ित परिवार को हिरासत में लिए जाने पर कैराना सांसद इकरा हसन भड़क गईं. आधी रात को समर्थकों संग धरने पर बैठीं इकरा की एसपी सिटी और महिला पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हुई, जिसके बाद आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त हुआ.

ADVERTISEMENT

सहारनपुर थाने में आधी रात भयंकर बवाल
सहारनपुर थाने में आधी रात भयंकर बवाल
google news

Iqra Hasan Dharna Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देर रात भयंकर सियासी बवाल हुआ. दरअसल, कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन अपने समर्थकों के साथ सदर बाजार थाने पर धरने पर बैठ गईं. इससे आधी रात में मौके पर माहौल पूरी तरह गरमा गया. इस दौरान सांसद इकरा हसन और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई. मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक यूपी पुलिस के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. क्या है पूरा मामला और क्यों इकरा हसन पहुंची थी थाने? चलिए आपको विस्तार से बताते हैं.