कन्नौज: बीजेपी विधायक के पारिवारिक भाई अनुज कुमार चतुर्वेदी की गोलियां मारकर हत्या, कांग्रेस नेता पर लगा आरोप

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दीपावली की रात एक सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप मच गया है. छिबरामऊ कोतवाली के पास अज्ञात कारणों और मामूली विवाद के चलते कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित ने बीजेपी विधायक अर्चना पांडे के पारिवारिक भाई और अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी को ताबड़तोड़ चार गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया.

ADVERTISEMENT

बीजेपी विधायक अर्चना पांडे के पारिवारिक भाई की हत्या:
अनुज कुमार चौधरी अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
Google CTA

 Advocate Anuj Kumar Chaudhary Murdered Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दीपावली की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. जहां पूरा शहर रोशनी और जश्न में डूबा था, वहीं छिबरामऊ इलाके में गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया. यहां थाने से कुछ ही दूरी पर  अनुज कुमार चतुर्वेदी अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया है. क्या है पूरा मामला, जानिए इस रिपोर्ट में.

क्या है पूरा मामला और कैसे हुआ विवाद?

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली के पास एक गली में दिवाली की शाम करीब 6:30 बजे हुई. मृतक की पहचान अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी (पुत्र गणेश शंकर चतुर्वेदी) के रूप में हुई है, जो छिबरामऊ से भाजपा विधायक अर्चना पांडे के पारिवारिक भाई बताए जा रहे हैं. मृतक के भाई धीरज चतुर्वेदी ने बताया कि विवाद की शुरुआत एक मामूली बात पर हुई थी. आरोप है कि कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित ने उनके छोटे भाई को थप्पड़ मार दिया था. जब  अनुज कुमार चतुर्वेदी इस बात का विरोध करने और सवाल पूछने वहां पहुंचे, तो आरोपी अमोल दीक्षित ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और अनुज पर एक के बाद एक चार राउंड गोलियां दाग दीं. गंभीर रूप से घायल अवस्था में अनुज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस महकमे में हड़कंप, पांच टीमें गठित

थाने के पास हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग और हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक और भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही बीजेपी विधायक अर्चना पांडे भी मौके पर पहुंचीं, जहां अपने पारिवारिक परिजन का शव देखकर वह फूट-फूटकर रोती नजर आईं.

पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और तह तक जाने के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया है. शुरुआती जांच में जमीनी, चुनावी और आपसी रंजिश की बातें सामने आ रही हैं. बहरहाल, त्योहार के दिन हुई इस खूनी वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और सभी पहलुओं से गहनता से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: जालौन में 1 लाख के इनामी मोनू यादव का एनकाउंटर, गयादीन हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है आरोपी