लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पुलिस की गाड़ी से भिड़ी ब्रेजा, हालचाल पूछने पहुंचे जवानों के उड़ गए होश, ऐसा क्या देखा?

कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पुलिस की गाड़ी से टकराई एक ब्रेजा कार से 10 किलो सोने की ईंट बरामद हुई है. हादसे के बाद पुलिस जब युवकों की मदद करने पहुंची, तो उनकी घबराहट देखकर शक हुआ. तलाशी में बैग से भारी मात्रा में सोना मिला. हिरासत में लिए गए दो आरोपी महाराजगंज और नेपाल के रहने वाले हैं.

ADVERTISEMENT

kannauj expressway accident
kannauj expressway accident
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे के बाद ऐसा मामला सामने आया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. कांवड़ ड्यूटी से लौट रही पुलिस की गाड़ी एक Brezza कार से टकरा गई. हादसे के बाद पुलिसकर्मी कार सवार युवकों का हाल जानने पहुंचे. दोनों युवकों की घबराहट देखकर पुलिस को शक हुआ. कार की तलाशी ली गई तो एक बैग से करीब 10 किलो सोने की ईंट बरामद हुई.