फोन छीना, खूब पीटा, कान का पर्दा तक फटा...रात में शादी से लौट रहे एयरफोर्स के जवान के साथ कानपुर पुलिस की बर्बरता

कानपुर में एयरफोर्स जवान के साथ कथित पुलिस मारपीट ने पूरे इलाके में आक्रोश भड़का दिया है. आरोप है कि थाने के भीतर बेरहमी से पिटाई में जवान का कान का पर्दा फट गया. परिवार न्याय की मांग पर अड़ा है, जबकि पुलिस ने जांच के आदेश देकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

ADVERTISEMENT

Airforce Jawan Beaten by police
Airforce Jawan Beaten by police
google news

Airforce Jawan Beaten by police: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कुछ पुलिस वालों पर एक एयरफोर्स जवान को पीटने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जवान को थाने के भीतर इतनी बेरहमी से पीटा कि उनके बाएं कान का पर्दा फट है. इतना ही इसके बाद सिर्फ खानापूर्ती की. जवान के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. मामले में अब जवान के परिजानों से डीसीपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.