Kanpur Crime: 'तुम तो धोखेबाज हो' पर डांस कर रही थी बहू, उधर ससुर विनीत मिनेचा की हो गई हत्या, पता चली पार्टी वाली पूरी कहानी

कानपुर में कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में आरोपी बहू शालू का पार्टी करते हुए वीडियो सामने आया है. ससुर के कत्ल की रात वह 'तुम तो धोखेबाज हो' गाने पर डांस करती दिखी. पार्टी में जाने और आने को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मृतक कारोबारी के बहू और बेटे का पार्टी वाला वीडियो आया सामने.
Google CTA

कानपुर के 63 साल के कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पार्टी वाली कहानी सामने आई है. हत्याकांड की रात यानी 5 सितंबर को क्या-क्या हुआ ? पार्टी में बेटे और बहू सबसे पहले क्यों पहुंच गए और सबसे बाद क्यों लौटे ? बहू शालू का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो पति सुब्रत के साथ बेफिक्र होकर डांस कर रही है. जांच में पता चला है कि हत्या वाली रात सालू और सुब्रत बेटे के साथ रात करीब 10:30 बजे कॉस्मोजिन लाउंज पहुंच गए थे. पार्टी करीब 11:30 बजे शुरू होनी थी.