25 सेकेंड में 16 बार बरसाए जूते-चप्पल! कानपुर में देवर ने भाभी पर बरपाया कहर, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
Kanpur News: कानपुर के गुजैनी में मकान विवाद की शिकायत करने थाने जा रही महिला, उसके पति और बेटी पर देवर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बीच सड़क पर जूते-चप्पलों से हमला कर दिया. 25 सेकंड का खौफनाक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

कानपुर में बीच सड़क महिला की पिटाई
Kanpur Devar Bhabhi Viral Video: कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक देवर का अपनी भाभी के साथ बीच सड़क पर शर्मनाक हरकत करते हुए वायरल हो रहा है. 25 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में आरोपी देवर महिला और उसके परिवार पर बार जूते और चप्पलों की बरसात कर रहा है. इस दौरान उनकी बेटी रो-रोकर बचाने की गुहार लगाती रही नजर आ रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है. क्या है पूरा मामला आखिर क्यों देवर ने भाभी से की मारपीट जानिए इस खबर में...