Kanpur Double Murder: कानपुर में आधी रात खौफनाक वारदात, बाइक रगड़ने पर पिता-बेटे की सरेआम चाकू मारकर हत्या, दो अस्पतालों ने मोड़ा मुंह
कानपुर के नौबस्ता में रविवार रात महज बाइक की रगड़ लगने के मामूली विवाद में दबंगों ने पिता और उनके बड़े बेटे की सरेआम चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी.
ADVERTISEMENT

कानपुर डबल मर्डर
उत्तर प्रदेश के कानपुर से कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाला एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां बीते रविवार की रात महज बाइक की हल्की सी रगड़ लगने के मामूली विवाद में तीन दबंग लड़कों ने सरेआम एक पिता और उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि दूसरा बेटा इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है.