आस्था सिंह vs रितु त्रिपाठी! दाेनों से आमने-सामने होगी पूछताछ, कानपुर के ठाकुर गर्ल का विवाद अब थाने पहुंचा

Aastha Singh vs Ritu Tripathi Kanpur: कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित HDFC बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह और पूर्व सहकर्मी रितु त्रिपाठी के बीच विवाद अब पुलिस जांच तक पहुंच गया है. वायरल वीडियो, जाति पूछने के आरोप और धमकी की शिकायतों के बाद पुलिस दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी.

ADVERTISEMENT

Aastha Singh vs Ritu Tripathi Kanpur
Aastha Singh vs Ritu Tripathi Kanpur
google news

Kanpur HDFC bank dispute: कानपुर के पनकी थाने में एचडीएफसी बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह और उनकी पूर्व सहकर्मी रितु त्रिपाठी के बीच 6 जनवरी को चल रहा विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है. आस्था सिंह ने रितु त्रिपाठी और उनके पति ऋषि त्रिपाठी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इसमें उन्होंने उनपर डराने धमकाने का आरोप लगाया है. वहीं, दूसरी ओर से भी रितु त्रिपाठी के पति ऋषि त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने भी जन सूचना पोर्टल पर आस्था सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.