रसूखदार फैमिली में शादी, पिता ने खर्चे 5 करोड़...ससुरालियों बेटी को न्यूड करके कराई तंत्र-पूजा, कानपुर की हैरान करने वाली कहानी पता चली
tantra pooja case: कानपुर में 5 करोड़ की शादी के बाद हाई-प्रोफाइल परिवार की बहू ने ससुराल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आधी रात तंत्र-पूजा में निर्वस्त्र होने का दबाव बनाने का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. पढ़ें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

कानपुर में ससुराल वालों पर बहू के गंभीर आरोप.
कानपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. एक रसूखदार परिवार की बेटी जिसकी शादी में पिता ने 5 करोड़ रुपए खर्च कर दिए वो अब थाने पहुंच चुकी है. वो अब ससुराल वालों की आपत्तिजनक हरकतों की पोल खोल रही है. जिस परिवार में पीड़िता की शादी हुई है वो भी देश के एक जाने-माने पूर्व नेता के रिश्तेदार हैं. यानी ये पूरा मामला हाई प्रोफाइल है जिसमें पहले सुलह की पूरी कोशिशें की गईं पर पीड़ित वापस ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई. अब पूरे मामले में पुलिस ने लड़की के ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.