शादी के बाद संबंध बनाने के लिए मना करता था पति, फिर पत्नी को पता लगा ऐसा राज जिसे जानकर वो टूट गई

कानपुर की एक महिला की शादी के बाद की जिंदगी उस समय बदल गई जब उसे पति की मेडिकल फाइल मिली. महीनों तक दूरी, एक बार संबंध और फिर किडनी या 30 लाख की मांग ने मामला गंभीर बना दिया. अब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

Kanpur news (सांकेतिक तस्वीर)
Kanpur news (सांकेतिक तस्वीर)
google news

Kanpur news: कानपुर में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वाले पर हैरान करने वाला आरोप लगाया है. महिला के पति पर शादी के बाद सिर्फ एक ही बार संबंध बनाने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही महिला ने दावा किया है कि ससुराल वालों ने पति की बीमारी की बात छिपाकर उससे धोखे से शादी की है. कई महीनों बाद जब असलियत सामने आई तो महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई. अब इस मामले में महिला चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है.