'मेरे और पति के बीच में क्यों सोती हैं सास?'...ससुराल में छुपाकर रखी एक फाइल ने दुल्हन को दिए सारे जवाब

कानपुर की एक महिला की शादी के बाद जिंदगी उस वक्त बदल गई जब उसे पति की मेडिकल फाइल मिली. महीनों तक दूरी, एक बार संबंध और फिर किडनी या 30 लाख की मांग ने मामला चौंकाने वाला बना दिया. अब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News (सांकेतिक तस्वीर)
google news

Kanpur news: कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के चकेरी की एक महिला का आरोप है कि शादी के बाद कई महीनों तक उसके पति ने उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए. महिला का आरोप है कि वो जब कमरे में होते थे तो पति उनके बीच तकिया रख देता था. इतना ही नहीं कई बार उसकी सास भी पति और पत्नी के बीच में ही सो जाती थी. इस व्यवहार से परेशान होकर महिला ने जब विरोध किया और मायके वालों को बताने की बात कही तब पति ने केवल एक बार शारीरिक संबंध बनाए.