कानपुर: विशाल बनकर रह रहा था इरशाद, जब पुलिस ने फ्लैट का ताला खोला तो उड़ गए होश!
कानपुर में एक मुस्लिम युवक द्वारा 'विशाल' नाम की झूठी हिंदू पहचान बताकर एक युवती से शादी करने, उसे बंधक बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन व नॉनवेज खाने के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है; पुलिस ने आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर फ्लैट से दो हिंदू लड़कियों को बरामद किया है.
ADVERTISEMENT

कानपुर में सनसनीखेज मामला
उत्तर प्रदेश के कानपुर (पनकी थाना क्षेत्र) से एक बेहद चौंकाने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवक पर आरोप लगा है कि उसने अपनी असली पहचान छिपाकर, हिंदू नाम रखकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी कर ली. पीड़िता का आरोप है कि सच्चाई सामने आने पर उसे बंधक बना लिया गया और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित किया गया. यही नहीं, जब पुलिस ने मौके पर छापेमारी की, तो उस फ्लैट से एक और हिंदू लड़की बरामद हुई है.
