ITBP जवान की मां के साथ ऐसा क्या हुआ कि हथियारों से लैस ITBP 50 से ज्यादा जवान पहुंचे कानपुर कमिश्नर ऑफिस, जानें पूरा मामला
Kanpur News: कानपुर में एक आईटीबीपी जवान की मां के इलाज में हुई लापरवाही ने अब बड़ा रूप ले लिया है. जांच रिपोर्ट से नाराज 50 से ज्यादा हथियारबंद ITBP जवान पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए. जवानों ने रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur ITBP soldier News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार की सुबह एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया. देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले ITBP के 50 से अधिक हथियारबंद जवान अचानक कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए. इतनी संख्या में जवानों के वहां पहुंचने पर पूरा परिसर देखते ही देखते छावनी में तब्दील हो गया. बताया जा रहा है कि यहां जवान किसी सुरक्षा ड्यूटी के लिए नहीं, बल्कि अपने ही एक साथी की जवान की मदद के लिए पहुंचे थे.