डॉ. रोहित करता था बेहोश, दिल्ली का अली करता था ऑपरेशन...कानपुर किडनी रैकेट केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा!
Kanpur Kidney Racket: कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में चौंकाने वाले खुलासे हुए है. कानपुर से जुड़े इस केस में सामने आया कि कैसे डॉ. रोहित मरीजों को बेहोश करता था और डॉ. अली ऑपरेशन करता था. CCTV बंद कर, चेहरा ढककर और अलग-अलग गाड़ियों से फरार होने की साजिश- जानिए इस पूरे संगठित किडनी रैकेट का पूरा नेटवर्क और पुलिस जांच की ताजा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Kanpur Kidney Racket Case
कानपुर से सामने आए किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट ने यूपी के साथ-साथ पूरे देश को हिला दिया है. मामला खुलने के बाद अब इसकी परतें भी हट रही है और नए-नए खुलासे हो रहे है. इसी कड़ी में गाजियाबाद से गिरफ्तार ओटी टेक्नीशियन राजेश कुमार और उसके साथ कुलदीप ने पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि इस रैकेट को एक-दो लोग नहीं बल्कि एक पूरा संगठित टीम चला रहा था, जिसमें कई और लोग के नाम शामिल है. आइए विस्तार से जानते है मामले की पूरी कहानी.