8वीं पास ड्राइवर, करोड़ों की कमाई और फर्जी डॉक्टर का खेल…कानपुर किडनी कांड की ये इनसाइड स्टोरी जानकर उड़ जाएंगे होश
Kanpur Kidney Racket Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाले अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का खुलासा हुआ है. टेलीग्राम से चलने वाले इस नेटवर्क में एम्बुलेंस चालक से लेकर बड़े डॉक्टर तक शामिल हैं. 50 से 60 से ज्यादा लोगों की किडनी निकालने वाले इस गिरोह की इनसाइड स्टोरी पढ़कर आप दंग रह जाएंगे.
ADVERTISEMENT

Kanpur Kidney Racket Case
Kidney Racket Kanpur Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़े किडनी रैकेट गिरोह का खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है इस शातिर गिरोह का जाल विदेशों तक फैला हुआ था. दावा है कि ये पूरा गिरोह एक टेलीग्राम से संचालित होता था. इस ग्रुप से किडनी डोनर और किडनी रिसीपेंट के बीच बातचीत होती थी. इसके बाद आगे का प्रोसेस शुरू हाेता था. पुलिस जांच पता चला है कि ये गिरोह अब तक 50 से 60 से ज्यादा लोगों की किडनी अवैध रूप से निकाल चुका है. इस काले धंधे में शामिल लोग डोनर को चंद लाख रुपये देकर रिसीपेंट (रिसीवर) से 60 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक वसूलते थे. पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालकों और बिचौलियों समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ऐसे में चलिए जानते हैं इस पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी..